फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीएसी वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम अव्वल

विज्ञापन
फोटो-25-ट्राॅफी के साथ मौजूद विजेता टीम व डीआईजी पीएसी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएसी पूर्वी जोन की 29वीं अंतर वाहिनी वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। वॉलीबॉल और सेपक टकरा दोनों खेलों में प्रयागराज की टीमें विजेता बनीं। समापन समारोह में डीआईजी पीएसी कानपुर अतुल शर्मा (आईपीएस) ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने टीमों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वॉलीबॉल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 42वीं वाहिनी प्रयागराज दूसरे स्थान पर रही।
सेपक टकरा में 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने बाजी मारी। वहीं 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी को द्वितीय स्थान मिला। मुकाबलों के बाद सभी टीमों ने मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए।
समारोह के अंत में पीटीआई की ओर से खेल ध्वज मुख्य अतिथि को सौंपा गया। इसे उन्होंने आगामी वर्ष तक सुरक्षित रखने के लिए सेनानायक को सौंपा। कार्यक्रम में अजय कुमार त्रिपाठी, प्रतिमा सिंह, विजय कुमार चौधरी, सत्येंद्र सिंह, समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-25-ट्राॅफी के साथ मौजूद विजेता टीम व डीआईजी पीएसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें