फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 40 छात्राओं ने किया परिचालक लाइसेंस के लिए आवेदन

विज्ञापन
फोटो-04- परिचालक लाइसेंस के आवेदन के साथ मौजूद छात्राएं साथ में शिक्षक।
विज्ञापन
फतेहपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में परिचालक लाइसेंस शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 40 छात्राओं ने परिचालक लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पुष्पांजलि मित्रा गौतम की ओर से परिचालक लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए परिचालक लाइसेंस आवेदन को आवश्यक कदम बताया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस लाइसेंस से परिवहन विभाग में परिचालक के रूप में नियुक्त हो सकती हैं। महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी डॉ. अनुष्का छौंकर व हिंदी विभाग के प्राध्यापक बृजेश कुमार पाल भी मौजूद रहे।

फोटो-04- परिचालक लाइसेंस के आवेदन के साथ मौजूद छात्राएं साथ में शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें