फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दौड़ व चक्का फेंक में प्रतिज्ञा, रौनक, कुनाल व नवीन ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-20 - विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को खजुहा के पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें बालिका वर्ग दौड़ में प्रतिज्ञा, बालक में रौनक, कुनाल और चक्का फेंक में नवीन ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में अमौली, खजुहा, देवमई और मलवां ब्लॉक की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, जोश और खेल भावना के साथ दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



खजुहा ब्लॉक ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकतर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रतिज्ञा, जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर में अनीता, जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर में अश्वनी, जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर में निहारिका विजयी रहीं।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में रौनक और 800 मीटर दौड़ में कुनाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में खजुहा ब्लॉक के नवीन ने बाजी मारी। गोला फेंक में अमौली ब्लॉक के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया।



इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, सुधीर, अमित कुमार वर्मा, नीरज दुबे, अशोक वर्मा, पारुल और कल्पना उमराव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें