फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर निर्माण कराने में प्रधान को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसडीएम आशीष कुमार की कोर्ट ने शांति भंग के आरोप में 14 दिन के लिए जेल भेजा है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के चांदपुर अढ़ैया निवासी चंदन सिंह ग्राम प्रधान है। गांव में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण करा रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष दीप नारायण सरोज मौके पर पहुंचे। निर्माण रुकवा कर
पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया प्रधान काफी दिनों से निर्माण कराने की फिराक में था। उसे थाना दिवस पर तहसीलदार खागा की ओर से मना भी किया गया था। इसके बाद भी नहीं माना, तभी कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें