फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण रविवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कहीं इंसुलेटर तो कहीं लाइन में फॉल्ट आने से बिजली कटौती की समस्या बनी रही। विद्युत निगम की टीमें फॉल्ट तलाशकर उसे दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

शहर के पटेलनगर, राधानगर, आबूनगर, बहुआ, शाह, विजयीपुर, गाजीपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों में फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर 11 से शाम पांच बजे तक कई इलाकों की बत्ती गुल रही। 11केवी लाइन में फॉल्ट के कारण भी कई स्थानों की आपूर्ति बंद हो गई।
फॉल्ट खोजने और उसे ठीक करने में विद्युत कर्मियों को तीन घंटे से अधिक समय लग गया। करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार रात से रविवार तक बार-बार फॉल्ट होने के कारण बिजली कटौती जारी रही। बिजली न होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। इन्वर्टर भी बंद हो जाने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पेयजल समेत अन्य समस्याएं भी बनी रहीं।
आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण बिजली फॉल्ट की समस्या आ रही है। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें