फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 30 घंटे से बिजली गुल, 40 गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। विद्युत उपकेंद्र जोनिहा से जुड़े 40 गांवों में 30 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार दोपहर दो बजे से रविवार शाम तक बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर कल-कारखाने भी बंद हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जोनिहा को दरवेशाबाद से आने वाली हाईटेंशन लाइन के केबल में पानी भरने से शनिवार दोपहर करीब दो बजे फाल्ट हो गया था। इससे उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से ग्रामीण हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।
जोनिहा उपकेंद्र के अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि खराबी दूर करने के लिए सुबह पांच बजे से जेसीबी और कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें