जोनिहा में बिंदकी कोतवाली के शाहबाजपुर गांव में खेत गए किसान महेश कुमार उर्फ पत्तर (50) की शुक्रवार शाम हालत बिगड़ गई। परिजन, नाजुक हालत में सदर अस्पताल ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि धान काटते वक्त किसी जहरीला कीड़े के काटने से किसान की मौत हुई।