फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की अशोभनीय फोटो पोस्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवक ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खागा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी अधिकांश निवासी बृजेश सिंह भारतीय जनता पार्टी से ऐरायां मंडल अध्यक्ष हैं। फेसबुक आईडी पर सहबान जे खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की अशोभनीय फोटो बनाकर पोस्ट की है। उन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। पोस्ट और टिप्पणियों को लेकर लोगों के बीच सहबान के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें