फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे तड़पती रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मी की पत्नी की तबीयत सोमवार दोपहर खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस के इंतजार में महिला एक घंटे तक तड़पती रही। पुलिस ने पीआरवी से महिला को जिला अस्पताल भेजा। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

देशराज थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। वह वहीं परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। वह दोपहर को खाना खाने घर पहुंचे। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खोलने पर पुलिस और स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अधीक्षक डॉक्टर अनुपम सिंह को भी सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां पत्नी आरती देवी की हालत गंभीर थी। डॉ. अनुपम सिंह ने इलाज के दौरान स्थिति खराब होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लगभग 1 घंटे तक बीमार हालत में आरती तड़पती रही, लेकिन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष थरियांव आलोक कुमार पांडे व पीआरवी एंबुलेंस के आने का इंतजार करती रही। जिसके बाद बीमार महिला को पीआरवी से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सूचना पर महिला को दरवाजा तोड़कर देखा गया कि घायल तड़प रही है। उसे काफी देर बाद पीआरवी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अधीक्षक डॉक्टर अनुपम सिंह ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन स्थिति खराब थी जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। एंबुलेंस 108 की इस कार्यशैली को लेकर उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें