फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब उफनाया, 60 घरों में गंदा पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। ब्लॉक विजयीपुर के भ्योखर मजरे गांव मड़ौली में इन दिनों बारिश के कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव के बीचोबीच स्थित आठ बीघा प्राचीन तालाब की जमीन पर कब्जा कर घर बनाने से गंदा पानी घरों तक घुस गया है। इससे 60 घरों की करीब 350 की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

गांव के विजयपाल यादव, झल्लर यादव, आमिल यादव, छत्रपाल सिंह समेत आधा दर्जन परिवारों के घरों के सामने तालाब का गंदा पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। यह पानी न सिर्फ बदबूदार है बल्कि जहरीले कीड़े-मकोड़े भी घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण और बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
गांव में बारिश के बाद यह कोई पहला मौका नहीं है जब तालाब उफनाया हो। कुछ साल पहले भी ऐसे ही हालात उत्पन्न हुए थे। इसके बाद प्रशासन से तालाब की जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्तमान में यह नाला पूरी तरह गंदगी से पट चुका है।
विज्ञापन

इस वजह से दो दिन की बारिश में ही तालाब में बाढ़ की स्थिति में आ गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले यह तालाब आठ बीघे में फैला हुआ था, लेकिन अब अतिक्रमणकारियों के कारण मात्र एक बीघा ही शेष बचा है। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी।
इसमें न्यायालय ने तालाब से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आदेश का पालन नहीं हुआ है। ग्रामीणों का ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ये समस्या हर साल बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें