फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश

Fri, 10 Feb 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करते प्रेक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में गुरुवार को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की प्रेक्षकों के साथ बैठक हुई। इसमें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। उधर, एनआईसी में मतदान कार्मिको को दूसरी बार रैंडम तरीके से तैयार किया गया।  
विज्ञापन



सीडीओ सी. इंदुमति ने कहा कि 23 फरवरी को मतदान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मतदान केंद्रो की सफाई व्यवस्था, पानी, बिजली, स्वच्छ शौचालय होना चाहिए। मतदान स्थल तक सड़क की विशेष व्यस्था को दुरुस्त कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले से सभी मतदान केंद्रों की जांच कर लें।

मतदान के दिन सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करेंगे। इस मौके पर बीरेंद्र भूषण, प्रदीप कुमार, केएस निवास, वेदसिंह, जयाकांतनन, जीसी कटियार, एलके मिश्रा और वीएन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें