फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन रविवार को नासेपीर मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प दिलाया गया। महिलाओं के हित में चलाई जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 2022 के विधान सभा चुनाव में महिलाओं के बल पर एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिए योजनाओं में मुखिया बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को मुखिया मानकर राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने का काम किया। गरीब महिलाओं को निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन देने का काम किया गया है। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, कोरोना काल में महिलाओं के खाते में धनराशि भेजने जैसी योजनाए चलाई गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष मोना शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा, सुनिधि तिवारी, गायत्री सिंह, अन्नू सविता, सुशीला मौर्या, सुधा मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, शैल कुमार त्रिपाठी, रेहाना बेगम, मंजू शुक्ला, रानी पटेल, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, राजेश पटेल, रीता शास्त्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें