फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए निकला युवक लापता, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मुंबई के लिए घर से निकले एक युवक के साथ इस्कुरी चौराहे पर मारपीट हुई। इसक े बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के चकशाह कबीरपुर गांव निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र स्व. सुखनन्दन नौ जून की सुबह आठ बजे मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। 10 जून को खागा कोतवाली के इस्कुरी से मनोज को जानने वाली महिला ने उसकी मां सोना देवी को फोन कर बेटे के साथ हुई मारपीट की जानकारी दी।
यह सुनकर सोना देवी पड़ोस के लोगों को लेकर इस्कुरी पहुंची तो चौराहे पर बैठने वाले लोगों ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ लोग मनोज को पीटते हुए जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो भी परिजनों को मिला है। परिजनों ने जंगल में जाकर खोजबीन की, लेकिन मनोज का पता नहीं चला। उन्होंने मुंबई में भी जानकारी की लेकिन मनोज वहां भी नहीं पहुंचा। ऐसे में परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हथगाम थाने में भी युवक के लापता होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें