फतेहपुर। मंगेतर से बातचीत के बाद सोमवार सुबह युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अमरजीत की पुत्री शिवांगी (18) लल्लू खां मुस्लिम इंटर कालेज गाजीपुर में कक्षा 11 की छात्रा थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी।
परिवार ने शादी एक साल बाद करने का फैसला लिया था। बेटी की अक्सर अपने मंगेतर से बातचीत होती थी।
सोमवार की सुबह भी बेटी मोबाइल पर बात कर रही थी। किसी बात को लेकर मंगेतर से विवाद हो गया। जिसके बाद बेटी ने कमरे में छत पर लगे हुक पर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना से मां मंजू देवी बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृतका का मोबाइल पर मंगेतर से विवाद हुआ है। तभी उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।