फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहू से विवाद के बाद पुलिस ने ससुर से बरामद की देसी राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बहू से झगड़े के बाद आरोपी ससुर के पास से छिपाकर रखी गई अवैध देसी राइफल जैसा असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रविवार तड़के ससुर खदेरी नदी के पास से गांव निवासी सुखराज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी राइफल और चार कारतूस बरामद किए गए।



बताया गया कि शनिवार शाम सुखराज का बहू से विवाद हुआ था। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद बहू ने पुलिस को बताया कि ससुर के पास अवैध देसी राइफल भी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर सुखराज गिरफ्तार किया। साथ ही देसी राइफल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें