फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोनू के साथी सईद तक पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या के बाद भागे प्रेमी का सुराग 48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस अब आरोपी के करीबी साथी तक पहुंच गई है। वहीं दूसरे प्रदेश में छिपे आरोपी तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला मंगलवार शाम घर से करीब 100 मीटर दूर गोबर फेंकने गई थी। तभी पड़ोसी प्रेमी सोनू यादव ने उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सोनू बाइक से कुछ दूर तक भाग निकला।
मामले में सोनू के साथ सहयोग करने के आरोप में सईद को नामजद किया गया है। पुलिस सईद के करीब पहुंच चुकी है और उसे जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में सोनू के ठिकाने की जानकारी मिल सकती है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें