फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कांग्रेस-सपा नेताओं को पुुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन शुक्रवार रात से ही सतर्क रहा। शनिवार सुबह पुलिस कांग्रेस और सपा के नेताओं के घर पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, जिला महासचिव उदित अवस्थी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य शिवाकांत तिवारी को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद रखा। वहीं सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीता पासवान, सपा उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सत्यम अवस्थी, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष आजम खान और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालू को बिंदकी में हाउस अरेस्ट किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक पुलिस ने इन नेताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने निगरानी हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें