फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। अगवानी के समय डीजे पर डांस करते समय शराब के नशे में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी विधवा गुजारा देवी की पुत्री की गुरुवार रात बरात आई थी। करीब रात साढ़े 11 बजे आगवानी में सड़क पर बज रहे डीजे के साथ बराती डांस कर रहे थे। बरात दरवाजे के पास पहुंची थी। कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में पहुंचे।
वह भी डांस करने लगे। तभी घराती और बारातियों के बीच विवाद हो गया। अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होने पर गांव के अवधेश और उसके भाई अखिलेश ने विरोध किया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नशे में लोगों ने लाठी डंडे से भाइयों पर हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
घायल अवधेश की पत्नी गीता देवी ने पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान नौसर अली, दीपक, शीलू, श्रीराम, अनुज के द्वारा पति और देवर से मारपीट करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि डीजे में नाचते समय विवाद हुआ है। पूर्व प्रधान और उसके समर्थकों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें