फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हेलमेट को लेकर चलाया अभियान

Wed, 09 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने बाकरगंज, ज्वालागंज, आईटीआई रोड, राधानगर, पथरकटा चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर हेलमेट न लगाने वाले और ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवारों को रोका गया।
विज्ञापन


आईटीआई रोड पर कोतवाल और एसआई इजहार अहमद ने बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की। ऐसे में अगर कोई मजबूरी में ट्रिपलिंग कर रहा है तो उसे जाने दिया गया। वहीं शौकीन युवकों की बाइक सीज की गईं। कोतवाल ने हेलमेट न लगाने वालों को उनके जीवन सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

पथरकटा चौराहे पर मुराइन टोला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह और बाकरगंज में एसआई परवेज ने चेकिंग अभियान चलाया। जेल रोड और आबूनगर में पुलिस ने बाइक सवारों की चेकिंग करके हेलमेट के लिए जागरूक किया। कोतवाल ने बताया कि हेलमेट न लगाने वाले 20 बाइक सवारों पर जुर्माना और चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रिपलिंग में दस बाइक सीज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें