फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर छूटे बच्चे को पिलाएं वैक्सीन’

Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य टीकाकरण अभियान से छूटे बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के जरिए आच्छादित किया जाए। पिछले दो चरणों में बेहतर काम नहीं हुआ। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस बार ऐसा नहीं चलेगा। अच्छा होगा कि जिसे जो जिम्मा मिला है, वह ईमानदारी से निभाए, ताकि लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत हो सके।
विज्ञापन


14 दिसंबर तक मिशन इंद्र धनुष योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल करने पहुंचे डीएम राजीव रौतेला ने स्वास्थ्य विभाग को सचेत किया। कहा कि पिछले दो चरणों का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा।

ऐसी नौबत फिर नहीं आनी चाहिए। लिहाजा काम को काम की तरह पूरा किया जाना चाहिए। डीएम ने जोर दिया कि जितने भी ड्राप आउट बच्चेे हैं, उन्हें सात टीकों की सुविधा मुहैया कराई जाए, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि गैर एएनएम सेंटर वाले गांवों के अलावा ईंट भट्ठों पर खास फोकस रखा जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एल आर सचान, सीएमएस डॉ. रेखारानी, सीएमएस डॉ. एके मिश्र ने भी योजना पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें