फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे कोराईं मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात युवक का शव मिला। शरीर पर अंडरवियर, बनियान व मोजे ही थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। एसपी व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
मलवां थानांतर्गत कोराईं मोड़ पर अंजनी धाम के पीछे पुराने मुगलमार्ग पर शव पड़ा मिला है। पुलिस काफी देर तक घटनास्थ्ल की जांच करती रही लेकिन आसपास कोई हथियार नहीं मिला। शरीर पर कम कपड़े होने से मामला आशनाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल हाईवे का किनारा होने कारण मृतक आसपास के भी किसी जिले का हो सकता है।
शव की स्थिति देखने से लग रहा है कि मौत करीब 24 घंटे पहले हुई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी जिलों में भी फोटो भेजकर गुमशुदा व्यक्तियों से पहचान कराई जा रही है।
शव की शिनाख्त होने पर वारदात की कड़ी जुड़ सकती है। मौके से कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें