फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों से बात करने की ईर्ष्या में छात्रा की प्रेमी ने की थी हत्या

विज्ञापन
पुलिस लाइन मे हत्या का खुलाशा करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। दूसरे लड़कों से बातचीत करने के विरोध में ही प्रेमी ने टीईटी छात्रा की हत्या की थीं। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को मामले का खुलासा किया है। एक महिला और प्रेमी के एक दोस्त को पुलिस ने साजिश और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा 30 मई को कोचिंग पढ़ने गई थी। वह टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। करीब 11 बजे कोचिंग से छूटने के बाद से छात्रा लापता हो गई थी। शाम को जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव के जंगल में स्थित बाग से शव छात्रा का बरामद हुआ था। धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले में परिजनों ने हंगामा किया था।
मृतका के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का गांव के अजय उर्फ शीलू व उसके तीन अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मृतका के गांव के अजय उर्फ शीलू, छोटू उर्फ अवनीश सोनकर और माया देवी पत्नी चंद्रशेखर निवासी द्वारिकापुर जट्ठ थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया है। माया देवी अजय के एक दूसरे दोस्त की मां है।
विज्ञापन

अजय ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि उसका छात्रा से तीन साल से प्रेम प्रसंग था। उसे कई बार दूसरों लड़कों से बातचीत करते पकड़ा था। मना करने के बाद भी छात्रा नहीं मानती थी। तभी उसने योजना के तहत 30 मई को एक दोस्त की बाइक ली। कोचिंग से छात्रा को बहाने से जंगल ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने छात्रा का पीछे से मुंह दबाकर ब्लेड से गला काट दिया। उसके बाद चाकू से गर्दन में घोंप दी। ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए। छात्रा की मौत के बाद मौके से बाइक लेकर भाग निकला। उसके बाद केरल भाग निकला था। पुलिस ने तीनों द्वारिकापुर जट्ठ चौराहे से गिरफ्तार किया है।
हत्या के बाद अजय दोस्त के घर पहुंचा। दोस्त के न मिलने पर उसकी मां मायादेवी को एक्सीडेंट की झूठी कहानी बताई। खून से सनी जींस, शर्ट, बाइक, छात्रा का मोबाइल, आईडी कार्ड उनके घर में छिपा दिया था। फिर दोस्त के कपड़े पहनकर वहां से निकल गया। उधर, पुलिस ने छोटू उर्फ अवनीश से हत्यारोपी की काल डिटेल ट्रेस की है। पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी हत्या से पहले और बाद में अवनीश के संपर्क में था। अवनीश ने हत्या की बात छिपाई है। इसी वजह से उसे भी पुलिस ने साजिश का आरोपी बनाया है।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की धारा मुकदमे से हटाई जाएगी। हत्यारोपी के खिलाफ केवल दुष्कर्म, हत्या की चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके अलावा आरोपियों पर एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, ब्लेड, बाइक, मृतका का मोबाइल, एक आधार कार्ड, आरोपी आधार कार्ड, मृतका का कोचिंग व महाविद्यालय का परिचय पत्र, जींस, शर्ट बरामद किया है।
हत्यारोपी बोला कि वह छात्रा से बेहद प्रेम करता था। वह दूसरों से बातचीत करती थी। इसी वजह से उसका सिमकार्ड बदला दिया था। उसने तीन माह पहले इसी तनाव के चलते डाई पीकर जान देने का प्रयास किया था। घाटमपुर के एक मंदिर में छात्रा ने दोबारा किसी से बात करने की बात कसम खाई थी। उसके बाद भी बातचीत करती थी। उसे फोन रिकार्डिंग भी मिली थी।
हत्याकांड के बाद आरोपी केरल भाग निकला था। केरल कुट्टीपुर कासरगुट इलाके में एक रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करता था। वह पहले भी रहा है। उसके दोस्त भी केरल में रहते हैं। दोस्तों ने ही उसे काम दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें