फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अवैध सम्बन्ध में हुई सनी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सवत गांव में चाट विक्रेता सनी की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसके दो चचेरे भाइयों व चचेरी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सनी के अपनी चचेरी भाभी से संबंध थे, जिस पर उसके भाइयों ने ही गला घोटकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सवत गांव निवासी सनी का शव 20 जून की दोपहर उसके कमरे में पड़ा मिला था। बगल में रहने वाले उसके चचेरे भाईयों ने खुदकुशी करने की बात कहते हुए हल्ला मचाया तो गांव के लोग आ गए। नवाबगंज, हथगाम से पहुंची सनी की बहन रामा देवी ने पोस्टमार्टम के लिए सूचना दी थी।
मंगलवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली, जिसमें मौत का कारण गला दबाना बताया गया था। इसके बाद रामा ने सनी के पड़ोस में रहने वाले व चचेरे भाई मोनू, मनीष व उनकी भाभी प्रियंका पत्नी कल्लू उर्फ संदीप के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि मृतक सनी के भाभी प्रियंका से अवैध संबंध थे। इसके चलते ही प्रियंका दोनों देवरों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया है, लेकिन अभी लिखापढ़ी में गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है।
पुलिस के मुताबिक सनी का प्रियंका के घर आना-जाना था। 20 जून को भी सनी जब प्रियंका के कमरे से निकल रहा था, तभी उसके देवर मनीष और मोनू ने उसे देख लिया था। दोनों ने मिलकर उसे पीटा, पड़ोस के लोगों ने बचाया। थोड़ी देर बाद दोनों फिर से सनी के कमरे पहुंचे और चारपाई की रस्सी से उसका गला घोट दिया।
घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मौके पर पहुंची चौकी पुलिस को बताया था कि सनी ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दी है, लेकिन न तो मौके पर कोई फंदा था और न रस्सी। सनी का शव चारपाई पर पड़ा था, लेकिन पुलिस ने मामले को आत्महत्या ही माना था। पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा होने पर चौकी पुलिस की आंखे फटी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें