कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक लेते एडीएम विनय पाठक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा की।
एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि जब कभी शटडाउन के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित की जाए तो उद्यामियों पूर्व सूचना जरूर दी जाए, ताकि वे अपने वैकल्पिक इंतजाम कर नुकसान से बच सके।
इसके अलावा बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के अलग विद्युत फीडर से सप्लाई कराने की मांग उठाई। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती की वजह से डीजल के खर्चे बढ़ रहे हैं और इसकी वजह से उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ रहा है। नए उद्यमियों की अलग-अलग विभागों में एनओसी अटकी हुई है।
शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एडीएम ने लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड फतेहपुर, एसडब्ल्यूसी प्रबंधक, नेशनल हाईवे रायबरेली, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा से लंबित प्रकरणों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पिछली बैठक में हो चुकी कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मलवा में बिजली विभाग अगर आपूर्ति के दौरान शटडाउन लेता है तो पहले औद्योगिक इकाईयों को सूचित करने की व्यवस्था कर ले। इस मौके पर अधिकारी मौजूद रहे।