फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या निस्तारण के बाद थाने से लेना होगा फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। थाने में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद अब फीडबैक लेना होगा। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने या न होने का जिक्र रजिस्टर में करना होगा। शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जांच अधिकारी का नाम भी दर्ज होगा। महिला हेल्प डेस्क को यह कार्य विशेष रूप से करना होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल सोमवार को खागा कोतवाली पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर रखे जाने वाले रजिस्टरों की जांच की और कहा कि शिकायत निस्तारण के बाद एक बार शिकायतकर्ता को फोन करके उससे फीडबैक जरूर लें।
अगर वह संतुष्ट है, तो इसका जिक्र रजिस्टर में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यह व्यवस्था सभी थानों के लिए है। इसलिए निस्तारण वाली शिकायतों में फीडबैक जरूर लें। उन्होंने थाना धाता में स्वयं करीब 10 शिकायतकर्ताओं को फोन करके फीडबैक लिए और उसे दर्ज कराया। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि निस्तारण के बाद यह जानना बहुत ही जरूरी होता है कि शिकायतकर्ता संतुष्ट है भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें