फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस ने 20 घंटे बाद जाम हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। मौरंग लदे ओवरलोड डंपर की चपेट में आकर बच्चे के घायल होने के हादसे के बाद लगाए गए जाम को पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे हटवाया है। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिस जाम लगाने के लिए रखी गई लकड़ियां ट्रैक्टर में लदवाने लगी, तभी खफा परिवार ने घर के बर्तन और सामान पुलिस के सामने फेंक दिए। मौके पर दोबारा जाम लगाने की संभावना पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी वीरेंद्र का चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश रविवार को घर के बाहर खेलते समय मौरंग लदे डंपर ने टक्कर मार दी थी। ग्रामीणों ने एक किलोमीटर पीछा कर डंपर को पकड़ा था। इलाज के खर्च की मांग को लेकर विजयीपुर-धाता मार्ग पर जाम लगाया था। सीओ व एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने थे। दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी थी। पुलिस ने पनिहा बाबा नहर के पास से रूट डायवर्ट किया। इसकी भनक लगने पर कनपुरवा नहर पुलिया के पास सुबह करीब सात बजे बांस बल्ली डालकर रोड जाम कर दिया। जाम हटवाने पहुंची पुलिस व महिलाओं से झड़प हो गई। महिलाएं व बच्चों ने फिर विजयीपुर-धाता मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस बांस बल्ली को ट्रैक्टर में लादकर थाने ले जाने लगी। महिलाओं ने घरेलू सामान सड़क पर फेंक दिया। जाम न हटाने के लिए मौके पर घायल की बहनें पुलिस के आगे हाथ जोड़ती दिखीं। उधर, पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने के लिए परिवार के आगे हाथ जोड़ते दिखे। अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार आर्थिक मदद की मांग को लेकर जाम लगाए था। यातायात बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें