फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे गौरव गौतम के परिजन व बसपाई। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदर्शनी के दौरान सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका शांति भंग में चालान भी किया है। एसपी राजेश कुमार ने जांच की बात कही है।
थाने के सब्जी बाजार निवासी गौरव गौतम बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम के पुत्र हैं। एसपी को शिकायती पत्र देकर गौरव ने आरोप लगाया कि एक जून की शाम परिवार के साथ हथगाम कस्बा प्रदर्शनी देखने गया था। हथगाम थाने में तैनात सिपाहियों ने परिवार की महिलाओं से अपशब्द कहे विरोध करने पर उसे न सिर्फ भीड़ के सामने अपमानित किया बल्कि थाने ले जाकर उसकी बेल्ट से पिटाई भी की।
विज्ञापन

सीएचसी में गुरुवार शाम मेडिकल परीक्षण कराया। जमानत पर छूटने के बाद एक सिपाही ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि एक युवती का वीडियो बनाने से मना करने पर गौरव ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की थी। उसे किसी ने मारापीटा नहीं है। शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें