फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक से एक लाख नगदी भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक के भीतर से महिला के एक लाख रुपये पार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव निवासी ननकी देवी पत्नी स्व. चन्द्रपाल का खाता एसबीआई की मुख्य शाखा पत्थरकटा में है। वह छह जून को पुत्र नीर यादव, भतीजे शिवम यादव के साथ बैंक पहुंची और एक लाख रुपये निकाल कर बेटे के बैग में रख दिए। इसके बाद बेटा और भतीजा बैग वहीं सीट पर रखकर केवाईसी फार्म भरने दूसरे काउंटर पर चले गए। इस बीच किसी ने रुपयों वाला बैग पार कर दिया।
बैग में नकदी के अलावा आधार व पैन कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड, बच्चों के अंकपत्र रखे थे। भतीजे ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला। जिसमें बैग चुराकर ले जाते एक युवक दिखाई दिया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें