फतेहपुर। गैंगेस्टर और भूमाफिया घोषित एजाज बॉक्सर की संपत्तियों की कुर्की चौथे दिन भी जारी रही। नायब तहसीलदार विकास पांडेय की अगुवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने बॉक्सर और शेख बिलाल के नाम दर्ज संपत्तियों की कुर्की की।
टीम ने 46.22 लाख कीमत की तकरीबन 17 बिस्वा जमीन की कुर्की की।
राजस्व टीम ने सबसे पहले उधन्नापुर में 3.8 लाख कीमत की आधा बिस्वा, फिर भरहरा गांव में 10.77 लाख कीमत की डेढ़ बिस्वा जमीन और शेख पुरनवा में 37 लाख कीमत की 15 बिस्वा जमीन कुर्क की।
लगातार यह चौथे दिन की कार्रवाई है।