फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पोकलैंड का 92 हजार रुपये किराया हड़पा, प्रधान समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खनन में लगी पोकलैंड मशीन का 92 हजार रुपये भाड़ा हड़पने के मामले में प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




खागा कोतवाली क्षेत्र के बदलुवापुर मजरे बरकतपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ सत्या सिंह ने बताया कि वह पोकलैंड मशीन के मालिक हैं। तीन जून को प्रधान गढ़ा निर्मल निषाद ने फोन किया। उसकी पोकलैंड मड़ैयन घाट डंप से लोडिंग के लिए मांगी।

प्रधान ने साथी जालौन निवासी रवींद्र यादव के साथ पोकलैंड तय किराये संग एक माह के लिए दे दी। इस दौरान प्रधान ने उसे कुछ रुपये दिए। एक माह काम खत्म होने के बाद 92 हजार 251 रुपये बाकी बचे। दोनों ने 10 दिन में बाकी रकम देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद रकम नहीं दी और कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्रधान और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें