फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंजिश में बुजुर्ग पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सूरज गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संतोष गोस्वामी मंगलवार को घर के बरामदे पर बैठे थे। गांव का चंटे उर्फ शिवप्रसाद, गया प्रसाद, कुलदीप और प्रमोद गोस्वामी घर आए और रंजिश के चलते पिता पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर वह भी पहुंच गया। इसी बीच पड़ोसियों के आने से हमलावर भाग निकले। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन








मकान के विवाद में दंपती और पुत्र को पीटा



कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी लईक की पत्नी आसमा हमीद ने पुलिस को बताया कि जैदून मोहल्ला स्थित पैतृक मकान में सोमवार को गई थी। उसे मकान पिता से वसीयत में मिला है। पड़ोसी शमीम की उसके मकान पर नीयत खराब है। उसे मकान का ताला खोलते देखकर शमीम ने पुत्र शोएब संग गाली गलौज की। विरोध पर डंडे से पीटाकर घायल कर दिया। हमले में उसे और साथ में गए पति लईक व पुत्र अजीम को चोट आई। आरोप है कि पहले भी शमीम मकान को लेकर मारपीट कर चुका है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।



भैंस लौटाने के बाद दंपती ने 65 हजार हड़पे



शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर भैंस लौटाने के बाद रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी जयकरन से एक भैंस चार अगस्त को 65 हजार रुपये में खरीदी थी। जयकरन ने एक पहर में छह लीटर दूध देने की बात बताई थी। भैंस के दूध नहीं देने पर उसने शिकायत की। जयकरन ने भैंस लौटाने को कहा। पुत्र बबलू भैंस और पड़िया को लौटाने जयकरन के गांव गया। भैंस लेने के बाद रुपये मांगने पर जयकरन अभद्रता करने लगा। पंचायत के बाद जयकरन ने दो दिन बाद रुपये लौटाने को कहा, लेकिन रुपये नहीं दिए। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें