फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा के सदस्यता अभियान की पीएम ने की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा के जिला मुख्यालय समेत मंडल और बूथों पर सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू हुआ। भाजपा के सदस्यता महाअभियान का प्रधानमंत्री ने पार्टी की नए तरीके से सदस्यता लेकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

जिला पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने बड़ी संख्या में लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर 8800002024 डायल करके भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्य से अधिक सदस्य कार्यकर्ताओं को बनाना है। विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्रियों ने भी बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल व शक्ति केंद्र सहयोगियों ने बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया। वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जोड़ा।
इस मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी प्रभुदत्त दीक्षित ने उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, पुष्पा पासवान आदि सहयोगियों के साथ मिलकर मंडल, शक्ति केंद्र व बूथों तक संवाद करते रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें