पीएम के संभावित रैली स्थल मंडी परिसर का जायजा लेते भाजपाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली 17 फरवरी को संभावित है। वह तपस्वी नगर मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
रैली प्रभारी और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामलखन रावत, क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज त्रिपाठी, पार्टी नेता ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू और रघुवीर लोधी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पीएम मोदी फतेहपुर के साथ चित्रकूट और बांदा की रैली को भी यहीं से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने एसपी राजेश सिंह और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम पहुंची। रैली और मंच की बैरिकेडिंग के लिए नापजोख की गई।