फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बिंदकी के नवीन मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करती अपर आयुक्त बी चंद्रकला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। धान खरीद की नोडल प्रभारी/अपर आयुक्त बी. चंद्रकला ने बुधवार को क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से सही ढंग से धान खरीद कर समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। एक केंद्र पर मानक से ज्यादा खरीद होने पर वह संबंधित किसान के साथ उसके खेत गईं और बेचे गए धान का आकलन किया। हालांकि यहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र में पहुंचीं नोडल अधिकारी ने बिंदकी क्षेत्र के रारी खुर्द गांव के किसान श्याम भरोसे के कागजात देखे। किसान ने 257 क्विंटल धान की तौल केंद्र पर कराई थी। अधिक मात्रा में धान की तौल देख वह स्वयं रारी खुर्द गांव पहुंचीं।
उन्होंने किसान के साथ खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। किसान की कुल खेती के हिसाब से बेचे गए धान का आकलन किया। पूरी जांच के बाद संतुष्ट होने पर वह वहां से वापस गईं। केंद्र में डंप धान को जल्द से जल्द एफसीआई गोदाम भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएमओ पीडी आर्या, क्रय केंद्र प्रभारी उस्मान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें