फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाॅलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो-15-वालीबॉल मैच के दौरान जोरआजमाइश करते हुए खिलाड़ी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन की वाॅलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 टीमों के 158 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन बुधवार को वालीबॉल सेमीफाइनल मैच 42वीं वाहिनी प्रयागराज और 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर वाराणसी टीम के बीच खेला गया। इसमें 42वीं वाहिनी प्रयागराज की टीम ने जीत दर्ज की।

सेपक टकरा का सेमीफाइनल मैच 42वीं वाहिनी प्रयागराज और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें 42वीं वाहिनी प्रयागराज की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल मैच में 36वीं वाहिनी रामनगर वाराणसी और 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर वाराणसी के बीच भिड़ंत हुई।
विज्ञापन

इसमें रामनगर वाराणसी ने जीत दर्ज की। इस मौके पर शिविरपाल विजय कुमार, चौधरी, सत्येंद्र सिंह, सहायक शिविरपाल शिवशंकर, सूबेदार सैन्य सहायक सतीश प्रजापति, चंद्रपाल सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप पुष्पांकर समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें