खागा। कानपुर से प्रयागराज की ओर साइकिल से निकली वायुसेना की टीम ने खागा पहुंचकर लोगों से प्लॉस्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। बताया कि बाजार में प्लास्टिक की जगह कई विकल्प हैं, जिन्हें अपनाया जाए।
बता दें कि कानपुर सेवन एयरफोर्स सेना अस्पताल से एक टीम साइकिल यात्रा पर निकली है। मंगलवार को टीम खागा पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व कमांडिंग अफसर आफताब आलम कर रहे हैं। 12 सदस्यीय टीम जब खागा पहुंची तो यहां पर कोतवाली से पुलिस भी उनके स्वागत को पहुंची।
टीम जैसे ही बाईपास पहुंची तो पुलिस से मुलाकात की और स्थानीय लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने प्लॉस्टिक की जगह कपास से बने थैलों को प्रयोग में लाने को कहा। इसके बाद टीम ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों व अन्य को कपास से बने थैले वितरित किए। इसके बाद टीम वहां से साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। टीम ने सैनी के पास भी पौधरोपण किया।