फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के महीनेभर बाद चालू नहीं हुआ आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में उद्घाटन के एक माह बाद भी ऑक्सीजन प्लांट को चालू नहीं किया जा सका है। इसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने किया था।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि उद्घाटन के बाद प्लांट चालू हो जाना चाहिए था। प्लांट के समीप उद्घाटन का लगा पत्थर स्वास्थ्य विभाग का मजाक उड़ा रहा है।
प्लांट लगाने का काम इसी तरह चला, तो वार्ड में आपूर्ति शुरू होने में पखवारेभर का समय लग सकता है। महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रेखारानी का कहना है कि प्लांट का ट्रायल हो चुका है। सिर्फ टीन का शेड बनाने का काम शेष है। जल्द ही शेड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें