फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल की लंबाई बढ़ाने पर बनी आखिरी सहमति

विज्ञापन
यमुना पीपा पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए जोड़े गए नए चार पीपा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना नदी पर किशनपुर और बांदा जनपद के दांदो घाट को जोड़ने वाले पीपा पुल की लंबाई बढ़ाने का आखिरकार फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने चार पीपों का इंतजाम कर उन्हें नदी के बढ़े हुए दायरे में लगाए हैं। शनिवार को गाटर बांधने का काम शुरू हुआ। एक दिन बाद पुल से यातायात शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि किशनपुर में बने पीपा पुल को लेकर अमर उजाला ने 14 जनवरी को स्लोप धंसने की खबर प्रकाशित की थी।
लोक निर्माण विभाग ने स्लोप को ठीक किया गया तो 17 जनवरी को अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, इससे स्लोप के ऊपर पानी आ गया।
अमर उजाला ने इसकी भी खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की। लोक निर्माण विभाग ने जलस्तर घटने पर ही पीपा पुल शुरू करने की बात कही गई।
ऐसे में पैदल यात्री तो पीपा के स्लोप चलकर और कमर तक पानी में डूबकर यात्रा कर रहे थे। इस पर लोनिवि ने पीपा पुल की लंबाई पढ़ाने पर आखिरी मुहर लगा दी।
शुक्रवार को चार पीपे लाकर पुल के साथ जोड़कर उसकी लंबाई बढ़ाई गई। शनिवार को पीपों पर गाटर बांधने का काम शुरू हुआ।
अनुमान है कि सोमवार से यातायात शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रूपेश सोनकर ने बताया कि शीघ्र ही यातायात शुरू हो जाएगा। काम तेजी से शुरू कराया गया है। पीपे बढ़ाने से पुल आवागमन को स्थायित्व मिलेगा।

14 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

18 जनवारी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें