फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुल मार्ग हुआ प्रभावित

विज्ञापन
पीपा पुल से उतरने के बाद पानी से होकर निकलते लोग - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। माघ मेला को लेकर यमुना में छोड़े गए पानी के कारण किशनपुर पीपा पुल प्रभावित हुआ है। दांदो घाट की ओर पहले कटान से पीपा पुल का स्लोव धंस गया था।
विज्ञापन

स्लोव की मरम्मत होते ही जलस्तर कुछ इस तरह से बढ़ा कि पुल मार्ग के ऊपर से नदी बहने लगी। हालत ये हो गई कि स्लोव को फिर से तोड़कर उसकी लंबाई बढ़ाने पर काम शुरू हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के जेई उमेश चंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में रविवार को दांदो घाट की ओर पीपा पुल के स्लोव को तोड़कर नए सिरे से स्लोव बनाया गया था।
सोमवार सुबह दांदों घाट की ओर से आने वाले यात्रियों के मार्ग बंद मिला। इसका कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी बनी। पानी अचानक बढ़ने से मार्ग के ऊपर से पानी निकलने लगा।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को पानी से होकर पुल पर चढ़ना पड़ा। पानी स्लोव के ऊपर आ गया तो आनन-फानन में फिर से स्लोव को तोड़कर उसकी लंबाई बढ़ाने का फैसला लिया गया।
स्लोव की लंबाई बढ़ाकर पुल को फिर से आवागमन के लिए तैयार किया जा रहा है। जेई उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में जलस्तर कम हो जाएगा तो आ रही दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

यमुना का जल स्तर बढ़ने से पीपा पुल के स्लोव को फिर मरम्मत की पड़ी जरूरत- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें