फोटो-08-किशनपुर क्षेत्र के मड़ौली दंगल में दांव-पेच आजमाते पहलवान। संवाद
- फोटो : Self
किशनपुर। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत मड़ौली स्थित छवावीर बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को नवमी पर मेला और दंगल आयोजित किया गया। दंगल में प्रयागराज के पहलवान लालू और अयोध्या के फूकनदास के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फूकनदास ने लालू को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
वहीं, बांदा के अरवारी निवासी पहलवान बच्चा और हमीरपुर के लाला के बीच रोमांचक कुश्ती हुई, जिसमें लाला विजयी रहे। अन्य पहलवानों ने भी अखाड़े में अपनी कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के शानदार दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। विजेता पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए सुलेमान खान, मोहम्मद नसीम, हरीपाल सिंह, शिवचंद्र निषाद, जितेंद्र सिंह यादव और पवन कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।