फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सरकारी योजनाओं के पात्रों को योजना का लाभ देने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द-से-जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। हालांकि डिप्टी सीएम ने इस बार मीडिया से दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सभी तय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर प्रोत्साहन रोजगार योजना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, वीबी-जी रामजी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।


अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें : डिप्टी सीएम



उप मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार को वीबी-जी राम जी योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप काम कराने और अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने के निर्देश दिए। कहा कि जॉब कार्ड धारकों को ज्यादा-से-ज्यादा रोजगार दिया जाए। कोई भी पात्र परिवार कच्चे मकान या झोपड़ी में रहने को मजबूर न रहे। ऐसे परिवारों को पात्रता के आधार पर आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस अधीक्षक से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




करीब तीन घंटे जिले में रहे डिप्टी सीएम, मीडिया से बनाई दूरी



उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को करीब तीन घंटे जिले में रहे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:42 बजे मदारीपुर कला में उतरा और 3:40 बजे यहां से रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के दौरान उन्हें बीच में ही वार्ता छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें