फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो -03-राजू सोनी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह डंपर की टक्कर से एक पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजू सोनी बरौरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर माली का काम करते थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
हादसा देख आसपास के लोग और पेट्रोल पंप कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज यशकरन सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो -03-राजू सोनी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें