फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते डूडा काॅलोनी के लोग

Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका के अधिकारियों की नजरअंदाजी से डूडा काॅलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। 216 आवासों वाली इस काॅलोनी में करीब दो हजार की आबादी रहती है। इस कॉलोनी में बिजली की लाइनें तक नहीं हैं। बारिश के मौसम में यहां के लोगों के लिए खड़जे और कच्चे रास्ते परेशानी का सबब बन जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के राधानगर मोहल्ले के अंदौली रोड पर सथरियांव माइनर के दोनों तरफ डूडा काॅलोनी बसी है। गरीबों के लिए तैयार एक मंजिल वाली यह काॅलोनी अभी तक बदहाल है। इस काॅलोनी में रहने वाले लोगों ने सड़क किनारे लगे पोलों से केबल जोड़कर कनेक्शन ले रखा है। इलाके में बांस-बल्लियों के सहारे करंट दौड़ रहा है। अभी पूरी कॉलोनी में वाटर लाइन के न होने से लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं हम लोग

कॉलोनी निवासी दीपक का कहना है कि डूडा काॅलोनी को नगर पालिका ने उपेक्षित कर रखा है। पूरे शहर में सीसी सड़कें बन रही हैं, लेकिन यहां पर अधिकांश रास्ते कच्चे हैं। बारिश में रास्ते में कीचड़ हो जाता है। ऐसे में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

...............

कॉलोनी निवासी सुरेंद्र का कहना है कि तीन दशक पुरानी इस कॉलोनी में अभी तक शहरी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई हैं। पूरी कॉलोनी में अभी तक बिजली के पोल नहीं लगे हैं। ऐसे में लोगों ने बांस बल्लियों के सहारे केबल लगाकर कनेक्शन जोड़ रखा है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

शहर के किसी भी वार्ड में विकास कार्य क्षेत्रीय सभासद के प्रस्ताव पर कराए जाते हैं। सभासद ने प्रस्ताव नहीं दिया होगा, इसी लिए अभी तक काॅलोनी की सड़कें कच्ची हैं। बिजली की लाइन बनाना बिजली विभाग का काम है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें