फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिन-रात आठ से नौ घंटे अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर और आसपास के इलाकों में प्रतिदिन करीब आठ से नौ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। बिजली जाने के बाद घंटों आपूर्ति बहाल नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास, पटेल नगर, राधा नगर, वर्मा चौराहे सहित कई मोहल्लों में दिन में कई-कई बार बिजली आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। लगातार कटौती से पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि बिजली न होने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक कटौती की कोई निश्चित समय सारिणी नहीं है। शिकायत करने पर कभी फाॅल्ट तो कभी रोस्टर का हवाला दिया जाता है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से अघोषित कटौती पर रोक लगाने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि ओवरलोड के चलते समस्या आ रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को समस्या से निजात दिलाने के लिए टीमें लगातार कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें