फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से पत्नी शव लेकर आई, हत्या का आरोप लगा

विज्ञापन
अभय उर्फ गुड्डू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। थाने के लालपुर गांव के रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में बनारस में मौत हो गई। उसका शव लेकर बुधवार को पत्नी और सास गांव पहुंची। परिजनों ने शव देखकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लालपुर निवासी सुखपाल यादव ने बताया कि उसका बेटा मदन उर्फ गुड्डू (30) करीब सात साल से बनारस की एक भांग फैक्ट्री में काम करता था। करीब पांच साल पहले रुखसाना निवासी सिकंदरा थाना चकिया जिला चंदौली से गुड्डू ने शादी की थी। बेटे की सुबह मौत की खबर मिली। शव लेकर रुखसाना और सास नफीसा गांव आई। शरीर पर चोट के निशान हैं।
उसके बेटे की हत्या की गई है। उधर, पत्नी रुखसाना ने बताया कि पति शराब के नशे में रात को आए थे। उसके साथ मारपीट की और घरेलू सामान तोड़फोड़ डाला। रुखसाना तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें