फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समय से चिकित्सकों के न आने से परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल की ओपीडी से चिकित्सकों के गायब रहने से मंगलवार को मरीज परेशान रहे। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब चिकित्सक कक्ष पर नहीं पहुंचे तो मरीजों को बिना उपचार ही लौटना पड़ा। सीएमएस का कहना है कि लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी में तैनात हृदय रोग और नाक-कान-गला विभाग के डॉक्टर निर्धारित समय पर कक्ष में नहीं पहुंचे। सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक दोनों चिकित्सकों के न पहुंचने से मरीज परेशान रहे। ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। अमौली निवासी हरिकेश और रामेंद्र कुमार ने बताया कि पैदल चलने में उन्हें सीने में दर्द होता है। वह हृदय रोग विभाग में उपचार कराने आए हैं लेकिन डॉक्टर का अता-पता नहीं है। इसी तरह कान में फुंसी होने और अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज भी ईएनटी चिकित्सक का इंतजार करते नजर आए। डॉक्टर के न आने पर मरीज बैरंग वापस लौट गए। सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें