फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वार्ड में खराब पंखों से मरीज बेहाल, तीमारदार परेशान

विज्ञापन
फोटो-10-जिला अस्पताल में जनरल वार्ड के बंद पंखे। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल के वार्ड में पंखे खराब पड़े हैं। इससे भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर केवल जल्द सुधार का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के भूतल स्थित जनरल वार्ड की स्थिति काफी खराब है। वार्ड में चार पंखे अपनी जगह से गायब हैं। तीन पंखे बंद पड़े हैं। तीमारदार अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन से पंखा नहीं चल रहा है। स्टाफ से शिकायत करने पर दूसरी जगह बैठने की सलाह दी जाती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
तीमारदार शाहिद ने बताया कि भीषण गर्मी में हवा और पानी सबसे जरूरी होते हैं लेकिन वार्ड में कई जगह पंखे ही नहीं हैं। इससे मरीजों और उनके परिजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। बेड पर कई दिनों से एक ही गंदी चादर बिछी हुई है जिस पर मरीजों को लेटना मजबूरी है। यह अव्यवस्था अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पंखों को ठीक कराया जा रहा है। जो पंखे अपनी जगह पर नहीं हैं उन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है।

फोटो-10-जिला अस्पताल में जनरल वार्ड के बंद पंखे। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें