फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वैवाहिक वेबसाइट के जरिये ठगी करने वाला अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

विज्ञापन
फोटो-12-आरोपियों का खुलासा करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के राधानगर इलाके में करीब डेढ़ साल से यूनिक रिश्ता डॉट कॉम के जरिये लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। तीन महिलाओं समेत छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का मास्टरमाइंड आगरा का बताया जा रहा है जो देशभर में अलग-अलग नामों से वैवाहिक वेबसाइट संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

साइबर अपराध पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल पर महाराष्ट्र के वसई विरार निवासी सागर राधेश्याम गुप्ता से 22,500 रुपये और कासगंज जिले के संदेश कुमार से 2,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस राधानगर देवीगंज स्थित मिलाप कोठी पहुंची। यहां राजेश पांडेय के घर की तीसरी मंजिल पर किराये के हाल में संगठित गिरोह संचालित होता मिला। किरायानामा छत्तीसगढ़ के भाटपारा निवासी रामकरन निषाद के नाम पर मिला। यूनिक रिश्ते डॉट कॉम के नाम से फर्म पंजीकृत पाई गई।
पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ प्रांत बलोदा बाजार जिला करही बाजार बिटकुली निवासी आदित्य यदु, मध्यप्रदेश के राजगढ़ कोरावल लशकरपुर नहेड़ी निवासी अनिल कुमार, छत्तीसगढ़ प्रांत खरौंदा जनरद शक्ति डोंगरी डी (हाल पता कानपुर सीसामऊ थाने के आरके नगर मकान नंबर 158/52ए) निवासी दिनेश कुमार बंजारा, ललौली थाने के बनरसी हरियापुर निवासी स्व. हीरालाल की पुत्री नीलम राधानगर, मलवां के कांधी निवासी राजेश कुमार की पुत्री श्रेया मिश्रा, राधानगर बहुआ पुलिया निवासी तनु शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

साथ ही आठ कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, बॉयोमीट्रिक डिवाइस, सीसी कैमरा डीवीआर, 25 कीपैड मोबाइल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, जियो फाइबर राउटर, हार्ड डिस्क, 137 एयरटेल और सात वीआई सिमकार्ड और 72,930 रुपये नकद बरामद किए।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड आगरा का अमित है और आदित्य उसका सहयोगी है। यह लोग यूनिक रिश्ते वेबसाइट के जरिये शादी के इच्छुक लोगों को फंसाते थे। वेबसाइट पर पैकेज ऑफर दिखाकर बारकोड के माध्यम से रुपये खातों में जमा कराते थे। इनके पैकेज 2,999 से 19,999 रुपये तक के थे जिनमें व्हाट्सएप पर फोटो और नंबर साझा किए जाते थे।
इसके बाद गिरोह अपने ही नेटवर्क के लड़के-लड़कियों के नंबर देकर कुछ दिन में संपर्क बंद कर देता था और ठगी कर लेता था। मास्टरमाइंड द्वारा देशभर में आठ वेबसाइट संचालित की जा रही थीं। पकड़े जाने वालों में दिनेश बंजारा कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र के हीरागंज में शुभ-मंगल नाम की वेबसाइट का ऑफिस चलाता है। वह किसी काम से आदित्य से मिलने आया था।
पुलिस ने बताया कि आगरा और कानपुर में भी छापा के लिए टीम भेजी जाएगी। गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर महाराष्ट्र, दिल्ली, जालौन, हरियाणा, नागपुर, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात से 17 शिकायतें दर्ज हैं।

फोटो-12-आरोपियों का खुलासा करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें