फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों व तीमारदारों ने किया हंगामा

Mon, 27 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भटकते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरी हुई हैं। मौसम के बदलने से जहां बीमारियों का कहर जारी हैं वहीं न तो डाक्टर मिल रहे हैं और न ही जांच सुविधाओं का लाभ रोगियों को मिल रहा है। जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से रेडियोलॉजिस्ट के नदारद रहने से अल्ट्रासाउंड कराने आए दर्जनों मरीजों ने सोमवार को परेशान होकर हंगामा किया। इसके बाद प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू के साथ सीएमएस कक्ष पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर रेडियोलाजिस्ट के इंतजार में काफी संख्या में मरीज और तीमारदार बैठे नजर आए। यहां पूछने पर सनगांव की रहने वाली अंजुम ने बताया कि आंतों में सूजन और पथरी होने की आशंका से पेट में काफ ी दर्द रहता है। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए लेकिन डाक्टर ही नहीं हैं।  इसी प्रकार मरीज लवली देवी, पुरुषोत्तम ने बताया कि डाक्टर न होने की वजह से अब मजबूरी में बाहर से महंगी जांच करानी पड़ेगी। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू अपने साथ मरीज मोहम्मद इरशाद, शाहरुख का अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट के न मिलने पर तीमारदारों के साथ हंगामा करते हुए सीधे सीएमएस कक्ष जा पहुंचे। सीएमएस से शिकायत करते हुए अध्यक्ष नदीमउद्दीन ने कहा कि कक्ष के बाहर हमेशा की तरह न्यायालय साक्ष्य में जाने की प्लेट लगी हुई है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट कब आएंगे उसकी तिथि नहीं अंकित की गई है, जिससे मरीज प्राइवेट पैथॉलाजी सेंटर जाने को मजबूर है। इस दौरान सीएमएस डॉ हरगोविंद सिंह ने सीएमओ से बात की और संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ. विनय पांडेय व सीएमएस डॉ. हरगोविंद सिंह ने महिला सीएमएस से बात करके  सभी महिला मरीजों को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें