संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महराज के 63वें जन्म दिवस को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। निरंकारी मंडल के सदस्यों ने तहसील परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। परिसर का निकला कूड़ा कचरा एक स्थान पर इकठ्ठा कर जला दिया गया।
मंडल मुखी रमेश चंद्र जौहरी ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन पूरे भारत में 53 रेलवे स्टेशन की सफाई प्रत्येक माह करता है। उन्होंने बताया कि नर सेवा, नारायण सेवा की भावना से ओतप्रोत मिशन के अनुयायियों ने तहसील परिसर सहित शौचालयों की सफाई की।
अभियान में गणेश प्रसाद साहू, अनिल साहू, संदीप कुमार एडवोकेट, ज्वाला, धन्नूलाल, सुंदरलाल, रामप्रसाद, आशाराम, संतोष, राजेश देवारीलाल, कृष्णपाल, रामू, कुलदीप, नम्रता, शशी, गुड्डी, जौहरी, सावित्री, बाबूलाल, शंकर ने परिसर के आसपास लगे कूड़े को ठेले पर ले जाकर एक जगह पर इकठ्ठा कर उसमें आग लगाई। मंडल सदस्यों ने बैनर में लिख रखा था प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक। स्वच्छ शहर, हरा भरा शहर का भी स्लोगन देकर लोगों को जागरूक किया गया।